कैसे काम करता है

तीन कदम। समझ, उपयोग, निर्माण।

हर व्यक्ति का hub पर एक बार आकलन होता है और वह सही कदम से शुरू करता है। आगे तब बढ़ते हैं जब तैयार हों।

1 · समझUnderstand

AI क्या है, मेरे लिए क्या है

AI कहाँ पहले से आपकी ज़िंदगी में है, कैसे सुरक्षित रहें, और पहली बातचीत — हिंदी में, बोलकर। शुरू करने के लिए laptop ज़रूरी नहीं।

उदाहरण: दो घंटे का सत्र जिसमें आप AI से अपने Panchayat को message लिखवाते हैं — और फिर उसकी गलतियाँ पकड़ते हैं।
2 · उपयोगUse

असली काम के लिए AI

आपका CV, interview की practice, योजना की जाँच, दुकान का rate card, ग्राहक को जवाब। पैसे, योजना और नौकरी की हर बात facilitator check करता है।

उदाहरण: हिंदी में CV बनवाओ, AI के साथ mock interview दो, और printed copy लेकर निकलो।
3 · निर्माणBuild

कुछ ऐसा बनाओ जो चलता रहे

अपने block की एक असली समस्या के लिए काम करने वाला AI tool। No-code, WhatsApp पर AI Sathi mentor के साथ। अच्छे build Solution Bank में जाते हैं।

उदाहरण: एक WhatsApp bot जो आपके block के किसानों को आज का मंडी भाव बताए।
AI सहायक है, मालिक नहीं।पैसे, योजना, loan, document या नौकरी की कोई भी बात — hub का facilitator पहले check करता है, फिर आप उस पर चलते हैं। यह नियम हर सत्र में, हर hub में।
क्या मिलता है

यह इंसान → यह tool → यह नतीजा

AI के बारे में बड़ी बातें नहीं। हर bucket एक ऐसी चीज़ है जो कोई hub से लेकर घर जाता है।

कौनApna AI के साथ क्या करते हैंक्या लेकर जाते हैं
SHG / CLF सदस्यफ़ोटो + दाम → catalogue page और WhatsApp-ready image; हिंदी में product descriptionएक catalogue जो आज ही खरीदारों को भेज सकें — जहाँ market linkage नहीं था
नौकरी ढूँढता युवा5 मिनट की बातचीत से CV; बोलकर mock interview; block की नौकरियाँPrinted CV, 3 practice interview, 5 openings की shortlist
कोई भी परिवारYojana checker: 5 सवाल → योग्य योजनाएँ + document checklist; facilitator के साथ formवो हक़ जो छूट रहे थे
छोटा उद्यमी / EDP graduateRate card, cost-sheet check, ग्राहक के जवाब, WhatsApp Business auto-reply, Canva poster, 30-दिन planएक हफ़्ते में professional दिखने और चलने वाला business
कक्षा 9–12 और college के छात्रCareer guide: विषय → career → आगे क्या पढ़ें, हिंदी में, local उदाहरणों के साथ; notice readerएक साफ़ अगला कदम जो वे और उनके माता-पिता समझें
किसान परिवारWhatsApp पर मंडी भाव bot; योजना और subsidy checker; इंसान द्वारा verified voice helperबेहतर दाम के फ़ैसले; कम छूटी subsidy
AI-native युवा (निर्माण)Mentor के साथ एक local समस्या का काम करने वाला tool — फिर दूसरे hub उसे अपनाते हैंUsers वाला solution, Solution Bank में पेज, और अक्सर आमदनी
शुरू करने के दो रास्ते

हर शनिवार batch। हफ़्ते में दो दिन Club।

18+

Apna AI साप्ताहिक batch

3 घंटे। हर हफ़्ते नया काम, नया tool। 3 station पूरे → AI-ready certificate।

10:00समझ refresher + नियम10:15उपयोग station (rate card / CV / yojana / poster…)11:15एक make — फ़ोन पर12:15Idea round: 2 मिनट में अपना idea बताओ13:00Screenshot group में → certificate की ओर
  • अच्छे ideas निर्माण track में जाते हैं — mentor, 30-दिन plan, और Barwani में idea fund।
  • Hub coordinator के पास sheet है; या hub के WhatsApp group में “AI” भेजो।
14–17

Apna AI Club

School के बाद, हफ़्ते में दो शाम, 4:00–5:30। पहले दिन hub ID card।

10 minखेल20 minAI demo — एक चीज़, live, हिंदी में40 minMake: poster, WhatsApp reply, voice-note कहानी, दोस्तों के लिए quiz10 minदिखाओ और बताओ10 min“Safe AI” card
  • हर 4 सत्र पर badge; 8 सत्र पर “AI समझ” card।
  • सबसे जुड़े 3–5 सदस्य junior ambassador बनते हैं और शनिवार का warm-up चलाते हैं।
  • माता-पिता की सहमति; हर सत्र में दो वयस्क; कोई personal data किसी AI tool में नहीं।